आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने रीस टॉप्ले (Reece Topley) की गेंद पर 106 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने वेंकटेश अय्यर की बराबरी की। वेंकटेश ने भी इस सीजन में 106 मीटर का छक्का लगाया है। इससे पहले पूरन दो छक्के जड़ चुके थे। ऐसे में उन्होंने छक्कों की हैट्रिक बना डाली। 

Advertisement

पारी का 19वां ओवर करने आये बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टॉप्ले ने धीमी गति से छोटी गेंद डाली। पूरन इस गेंद को खेलने के लिए बैकफुट पर गए और डीप मिडविकेट पर 106 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। यह गेंद मैदान के बाहर चली गयी। पूरन ने इस मैच में 21 गेंद में एक चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली। 

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर टांगा। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक के बल्ले से निकले। उन्होंने 56 गेंद में 8 चौको और 5 छक्कों की मदद से 81 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मार्कस स्टोइनिस ने 15 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रन का योगदान दिया। बेंगलुरु की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट ग्लेन मैक्सवेल ने हासिल किये। एक-एक विकेट रीस टॉप्ले, मोहम्मद सिराज और यश दयाल को मिला। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), रीस टॉप्ले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। 

RCB के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, विजयकुमार वैशाख, स्वप्निल सिंह। 

Also Read: Live Score

LSG के इम्पैक्ट खिलाड़ी: मणिमारन सिद्धार्थ, शमर जोसेफ, दीपक हुडा, अमित मिश्रा, कृष्णप्पा गौतम। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार