आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शतक जड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो आईपीएल के इतिहास में चेन्नई के पहले कप्तान है जिन्होंने शतकीय पारी खेली है। इसके अलावा वो शेन वॉटसन और मुरली विजय के बाद तीसरे चेन्नई के बल्लेबाज है जिन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा है। 

Advertisement

CSK के लिए IPL में शतक जड़ने वाले खिलाफ 

Advertisement

2- मुरली विजय

2 - शेन वॉटसन

2- ऋतुराज गायकवाड़

1 - माइकल हसी

Advertisement

1 - ब्रेंडन मैकुलम

1-सुरेश रैना

1 - अंबाती रायडू

Advertisement

कप्तानों द्वारा आईपीएल में शतक

केएल राहुल - 132* (पंजाब किंग्स), 103* (लखनऊ सुपर जायंट्स), 103* (लखनऊ सुपर जायंट्स)

डेविड वार्नर - 126 (सनराइजर्स हैदराबाद)

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग - 119 (दिल्ली कैपिटल्स)

संजू सैमसन - 119 (राजस्थान रॉयल्स)

गायकवाड़ इस मैच में 60 गेंद में 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से 108 रन की शतकीय पारी खेलकर नाबाद लौटे। उन्होंने ये शतक 56 गेंद में जड़ दिया। उन्होंने शिवम दुबे (27 गेंद में 66 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 104 (46) रन की साझेदारी निभाई। ये आईपीएल में चेन्नई के लिए चौथे विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। 

Advertisement

109* - एमएस धोनी और एस बद्रीनाथ बनाम KKR, कोलकाता, 2010

108* - एमएस धोनी और डेविड हसी बनाम SRH, रांची, 2014

104 - ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे बनाम LSG, चेन्नई, 2024

Advertisement

102* - अंबाती रायडू और रविंद्र जड़ेजा बनाम MI, दिल्ली, 2021

101 - एमएस धोनी और अंबाती रायडू बनाम RCB, बेंगलुरु, 2018

IPL 2024 के 39वें मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन का स्कोर बनाया। लखनऊ की तरफ से एक-एक विकेट मोहसिन खान, मैट हेनरी और यश ठाकुर को मिला। 

Advertisement

CSK की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रविंद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना। 

LSG की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर। 

चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: समीर रिज़वी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर। 

Advertisement

Also Read: Live Score

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह चरक, मणिमारन सिद्धार्थ। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार