आईपीएल 2024 (IPL 2024) के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वो टी20 में 12000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। विराट से पहले 5 खिलाड़ियों द्वारा ये आंकड़ा छुआ जा चुका हैं।  इसके अलावा कोहली ने चेन्नई के खिलाफ 1000 रन का भी आंकड़ा पार कर लिया। विराट करीब 2 महीने बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे है। कोहली आईपीएल में 7000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। 

Advertisement

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

Advertisement

क्रिस गेल: 463 मैचों में 14,562 रन

शोएब मलिक: 542 मैचों में 13,360 रन

कायरन पोलार्ड: 660 मैचों में 12,900 रन

एलेक्स हेल्स: 449 मैचों में 12,319 रन

Advertisement

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया): 370 मैचों में 12,065 रन

विराट कोहली: 377 मैचों में 12,000* रन

आईपीएल 2024 के पहले मैच में कोहली 20 गेंद में एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मैच एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा है। 

Advertisement

टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान डु प्लेसिस ने कहा कि, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है, यहाँ की परिस्थितियाँ पहले विकेट की तरह हैं। पहली बार यहां वापस आकर, चेन्नई के फैंस को दोबारा देखकर बहुत अच्छा लगा, लेकिन मैं यहां आरसीबी के साथ हूं और उम्मीद है कि हम एक बहुत अच्छी सीएसके टीम पर जीत हासिल कर सकते हैं। वास्तव में अच्छा, हमारे गेंदबाजी रिसोर्सेज अच्छी तरह फिट बैठते हैं। उम्मीद है कि चोटें हमें ज्यादा परेशान नहीं करेंगी। आज रात अल्जारी जोसेफ प्लेइंग इलेवन में आये है, बीच में कुछ स्पिनर आएंगे और चूंकि हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं, हम देखेंगे कि यह कैसे होता है।"

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रविंद्र जड़ेजा, समीर रिज़वी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महीश तीक्ष्णा, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज। 

Advertisement

RCB के सब्सिट्यूट: यश दयाल, आकाश दीप, सुयश प्रभुदेसाई, स्वप्निल सिंह, विजय कुमार वैशाख। 

Also Read: Live Score

CSK के सब्सिट्यूट: शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, शेख रशीद, निशांत सिंधु, मोईन अली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार