आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 19वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस सीजन का पहला और अपना आठवां शतक जड़ दिया। कोहली के शतक की मदद से आरसीबी पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 183 रन बनाने में सफल रहा। सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

कोहली ने इस मैच में 72  गेंद में 12 चौको और 4 छक्कों की मदद से 113* रन की शतकीय पारी खेली। ये आईपीएल में उनका आठवां शतक है। वो आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज है। 6 शतकों के साथ क्रिस गेल दूसरे स्थान पर है। 5 शतकों के साथ जोस बटलर तीसरे स्थान पर है। कोहली के इस शतकीय पारी की तारीफ फैंस जमकर सोशल मीडिया पर कर रहे है। 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉप्ले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल। 

राजस्थान के इम्पैक्ट खिलाड़ी: रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, आबिद मुश्ताक। 

Also Read: Live Score

Advertisement

बेंगलुरु के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, हिमांशु शर्मा, विजयकुमार वैशाख, स्वप्निल सिंह। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार