Match Highlights: आईपीएल(IPL) 2025 के 43वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। यह पहला मौका है जब हैदराबाद ने चेपॉक(Chepauk) में चेन्नई को हराया है। इस जीत के साथ SRH ने पॉइंट्स टेबल में 9वें से 8वें स्थान पर छलांग लगाई।

Advertisement

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी हैदराबाद के गेंदबाजों ने चेन्नई की पारी की शुरुआत से ही दबाव बना दिया। शेख रशीद पहली ही गेंद पर आउट हो गए, और इसके बाद विकेट गिरते रहे। आयुष म्हात्रे ने 30 रन बनाए, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रन की सबसे बड़ी पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। दीपक हुड्डा ने अंत में 22 रनों की तेज पारी खेलकर स्कोर को 150 के पार पहुंचाया।

Advertisement

हैदराबाद की गेंदबाजी में हर्षल पटेल छाए रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा पैट कमिंस और जयदेव उनादकट को 2-2 विकेट मिले। चेन्नई की पूरी टीम 19.5 ओवर में 154 रन पर ऑलआउट हो गई।

155 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि ट्रैविस हेड भी 19 रन बनाकर चलते बने। हालांकि इसके बाद ईशान किशन ने 44 रन की अहम पारी खेली और अंत में कमिंडु मेंडिस (32*) व नीतीश रेड्डी  (19*) ने संयम के साथ लक्ष्य को हासिल कराया। हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने 2 विकेट झटके, जबकि खलील अहमद, रवींद्र जडेजा और अंशुल कंबोज को 1-1 विकेट मिला।

चेन्नई अब तक 9 में से 7 मुकाबले हार चुकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। वहीं हैदराबाद की ये तीसरी जीत रही, जिससे अब उसके 6 अंक हो गए हैं।

Advertisement

चेन्नई को अब बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा, तभी प्लेऑफ की संभावना बन सकती है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार