IPL 2025 Points Table: sमुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सोमवार (31 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की तीन मैच में यह पहली जीत है औऱ केकेआर की इतने ही मुकाबलों में दूसरी हार।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कोलकाता की टीम 16.2 ओवर में 116 रनों पर ढेर हो गएई। जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने 26 रन औऱ रमनदीप सिंह ने 22 रन की पारी खेली। टीम के छह खिलाड़ी को दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। इसके जवाब में मुंबई ने 12.5 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए रियान रिकल्टन ने 41 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है, उसका नेट रनरेट +0.309 हो गया है। इस मुकाबले से पहले मुंबई दसवें नंबर पर थी। वहीं केकेआर गिरकर दसवें नंबर पर आ गई है और उसका नेट रनरेट     -1.428 हो गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ही हैं जो अभी तक मौजूदा सीजन में कोई मैच नहीं हारी है। दो मैच में दो जीत के साथ बेंगलुरु पहले नंबर पर हैं वहीं दिल्ली दूसरे नंबर पर है। 

ऑरेंज कैप

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप कोलकाता नाइट राइडर्स के निकोलस पूरन के नाम है, उन्होंने 2 पारियों में 72.50 की औसत से 145 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन हैं, जिन्होंने 2 पारियों में 137 रन बनाए हैं। 

Advertisement

पर्पल कैप

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के युवा स्पिनर नूर अहमद के नाम है, जिन्होंने पहले तीन मैच में 9 विकेट अपने खाते में डाले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने 2 मैच में 8 विकेट लिए हैं। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

आईपीएल 2025 का 13वां मुकाबला मंगलवार (1 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स औऱ पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार