IPL 2025 MI vs PBKS Mid-innings: IPL 2025 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। उन्होंने 57 रन बनाए और नमन धीर के साथ मिलकर आखिरी ओवरों में तेजी से रन जोड़े। वहीं पंजाब के लिए अर्शदीप और वैशाख ने दो-दो विकेट झटके। मुंबई ने 20 ओवर में 184 रन बनाए और पंजाब को जीत के लिए 185 रन का टारगेट दिया है।

Advertisement

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी मुंबई की शुरुआत सधी हुई रही। पावरप्ले में टीम ने 52 रन बनाए और एक ही विकेट गंवाया। रेयान रिकलटन ने 27 रन बनाए लेकिन वो पांचवें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा (24) और फिर तिलक वर्मा (1) भी जल्दी पवेलियन लौटे। मुंबई की पारी को संभाला सूर्यकुमार यादव ने, जिन्होंने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस सीजन का पांचवां फिफ्टी है। विल जैक्स (17) और हार्दिक पांड्या (26) ने तेजी से रन बटोरे। आखिरी ओवरों में नमन धीर ने 12 गेंदों में 20 रन ठोक दिए, जिसमें दो शानदार छक्के शामिल थे। 

Advertisement

पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाख को दो-दो विकेट मिले, जबकि मार्को यानसन और हरप्रीत बरार को एक-एक सफलता मिली। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए। अब देखना होगा क्या पंजाब की बैटिंग लाइनअप इस टारगेट का पीछा कर पाएगी।

टीमें इस मैच के लिए
पंजाब किंग्स:
प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, काइल जैमिसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, मुशीर खान।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार