अक्षर पटेल (Axar Patel) की कैप्टेंसी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम साल 2026 के आईपीएल (IPL 2026) में बेहद ही खराब प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने अब तक सीजन में अपने 10 में से सिर्फ 4 मैच जीते हैं और वो पॉइंट्स टेबल पर 8 अंकों के साथ सातवें पायदान पर है। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं दिल्ली कैपिटल्स के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि खुद टीम के लिए बड़े सिरदर्द की वज़ह बन गए हैं।
अक्षर पटेल (Axar Patel): हमारी लिस्ट में मौजूद पहले खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन अक्षर पटेल हैं, जो कि IPL के करंट सीजन में अपनी बैटिंग, बॉलिंग और कैप्टेंसी तीनों से ही फ्लॉप साबित हुए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में कई अहम मौकों पर खराब डिसीजन लिए हैं, जिसके कारण DC को हार का सामना करना पड़ा है। बात करें अगर टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की तो वो 10 मैचों में सिर्फ 33 रन बनाए पाए हैं और उन्होंने केवल 9 विकेट झटके हैं। उन्हें 16 करोड़ 50 लाख में रिटेन किया गया है।
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav): DC के लिए टीम के सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप यादव की फॉर्म भी सिरदर्द का कारण बनी हुई है। 31 साल के कुलदीप वैसे तो अपनी गेंदबाज़ी से बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों को चकमा देकर आउट करते हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में वो पूरी तरह बेरंग नज़र आए हैं। आलम ये है कि वो टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती 10 मैचों में 10.36 की इकोनॉमी से रन लुटाकर सिर्फ 7 विकेट ले सके हैं। उन्होंने 30 ओवर में 311 रन दिए हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 13 करोड़ 25 लाख में रिटेन किया है।
थंगरासू नटराजन (T. Natarajan): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी तेज गेंदबाज़ टी नटराजन हैं, जिन्हें DC ने पूरे 10 करोड़ 75 लाख रुपये में रिटेन किया है। 35 साल के नटराजन टी20 फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट गेंदबाज़ माने जाते हैं, जो कि डेथ ओवर में अपनी डैडली यॉर्कर डालकर विपक्षी बल्लेबाज़ों के होश उड़ाते हैं।
इस फॉर्मेट में उनका इकोनॉमी रेट 8.70 का रहा है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने साल 2026 के आईपीएल में अब तक 11.18 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10 मैचों में 31.5 ओवर गेंदबाज़ी की है और सिर्फ 5 विकेट लेकर 356 रन खर्चे हैं। यही वज़ह उनकी फॉर्म टीम के लिए बड़े सिरदर्द की वज़ह बनी हुई है।
Also Read: LIVE Cricket Score
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी स्क्वाड: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, काइल जेमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, डेविड मिलर, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, आकिब नबी डार, रेहान अहमद, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल परख, विप्रज निगम, माधव तिवारी।