IPL 2026 Purple Cap Update: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच शनिवार (9 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की रेस और रोमांचक हो गई है।
गुजरात के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने इस मुकाबले में 3 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और इसके साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप छीन ली है। रबाडा के अब 11 मैच में 18 विकेट हो गए हैं।
इसके अलावा मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में कोई और बदलाव नहीं हुआ।
आईपीएल 2026 पर्पल कैप अपडेट
कागिसो रबाडा- 18 विकेट
भुवनेश्वर कुमार- 17 विकेट
अंशुल कंबोज- 17 विकेट
प्रिंस यादव- 16 विकेट
ईशान मलिंगा- 16 विकेट
गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से आईपीएल में यह गुजरात की सबसे बड़ी जीत है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 84 रन और साईं सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें रविंद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 38 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रन की पारी खेली।
गुजरात के लिए गेंदबाजी में राशिद खान ने 4 विकेट और जेसन होल्डर ने 3 विकेट झटके।