IPL 2026 Purple Cap Update:  राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच शनिवार (9 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की रेस और रोमांचक हो गई है। 

Advertisement

गुजरात के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने इस मुकाबले में 3 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और इसके साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप छीन ली है। रबाडा के अब 11 मैच में 18 विकेट हो गए हैं।

Advertisement

इसके अलावा मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में कोई और बदलाव नहीं हुआ। 

आईपीएल 2026 पर्पल कैप अपडेट

कागिसो रबाडा- 18 विकेट

भुवनेश्वर कुमार- 17 विकेट

Advertisement

अंशुल कंबोज- 17 विकेट

प्रिंस यादव- 16 विकेट

ईशान मलिंगा- 16 विकेट

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से आईपीएल में यह गुजरात की सबसे बड़ी जीत है।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 84 रन और साईं सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें रविंद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 38 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। 
गुजरात के लिए गेंदबाजी में राशिद खान ने 4 विकेट और जेसन होल्डर ने 3 विकेट झटके।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार