IPL 2026 Points Table Update: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने शनिवार (9 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 77 रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से आईपीएल में यह गुजरात की सबसे बड़ी जीत है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 84 रन और साईं सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए। 

Advertisement

जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें रविंद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 38 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। 
गुजरात के लिए गेंदबाजी में राशिद खान ने 4 विकेट और जेसन होल्डर ने 3 विकेट झटके।

पॉइंट्स टेबल में खलबली

इस जीत के साथ ही गुजरात ने पॉइंट्स टेबल में खलबली मचा दी है। टीम पांचवें नंबर से छलांग लगाकर दूसरे पर आ गई है। 11 मैच के बाद गुजरात के 14 पॉइंट्स हो गए हैं। टॉप पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद के भी 14 पॉइंट्स हैं लेकिन नेट रनरेट के चलते टीम आगे है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं राजस्थान फिसलकर पांचवें नंबर पर आ गई है। टीम की 11 मैच में यह पांचवीं हार है और बड़ी हार के चलते नेट रनरेट में भी नुकसान पहुंचा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार