Punjab Kings vs Rajasthan Royals: मार्कस स्टोइनिस और प्रभसिमरन सिंह के शानदार अर्धशतकों के दम पर पंजाब किंग्स ने मंगलवार (28 अप्रैल) को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब की शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही औऱ 37 रन के कुल स्कोर पर प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लगा। प्रियांश ने 11 गेंदों में 29 रन बनाए।
इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने कूपर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रन और तीसरे विकेट के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 48 रन की साझेदारी की।
टॉप स्कोरर प्रभसिमसन ने 44 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। वहीं कोनोली के बल्ले से 14 गेंदों में 30 रन और अय्यर के से 27 गेंदों में 30 रन आए।
टॉप स्कोरर रहे मार्कस स्टोइनिस ने 20 में अर्धशतक पूरा करते हुए 22 गेंदों में 281.82 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 62 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के जड़े। जिसकी बदौलत पंजाब ने 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए।
राजस्थान के लिए युवा स्पिनर यश राज पुंजा ने 2 विकेट और जोफ्रा आर्चर,नांद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें:
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा।
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर
Also Read: LIVE Cricket Score
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान।