ये हैं आईपीएल 2017 के टॉप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

Updated: Tue, Feb 21 2017 10:34 IST
IPL Auction 2017 Most expensive players ()

इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) के दसवें सीजन का ऑक्शन सोमवार को बेंगलुरू में हुआ। 2017 के ऑक्शन में कुल 66 क्रिकेटर्स के लिए बोली लगी। इनमें 39 इंडियंस और 27 विदेशी खिलाड़ी थे। इस ऑक्शन में 2 करोड़ से ज्यादा कीमत पर बिके 18 क्रिकेटर्स, इनमें सिर्फ 6 भारतीय क्रिकेटर हैं। IPL 10 की शुरूआत 5 अप्रैल से होगी और पहला मुकाबला सनराइजर्स हैजकी शुरूआत 5 अप्रैल से होगी और पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के बीच खेला जाएगा। 

बेन स्टोक्स (14.5 करोड़)

आईपीएल 10 के ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बने। पहली बार आईपीएल में शामिल हो रहे बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ की भारी-भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया।  इसी के साथ वे IPL के अब तक के सभी सीजन के सबसे महंगे विदेशी क्रिकेटर बन गए। इसके अलावा वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ युवराज सिंह हैं, जिन्हें साल 2015 के ऑक्शन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रूपए में खरीदा था। 

 

ताइमल मिल्स (12 करोड़)

हाल ही में भारत दौरे पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को खूब परेशान करने वाले ताइमल मिल्स ने भी इस आईपीएल ऑक्शन ने सबको चौंका दिया। मिल्स का बेस प्राइज 50 लाख रूपए था। कई टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने की होड़ में थे और रॉयल चेलैंजर्स बेंगलौर ने उन्होंने 12 करोड़ रूपए देकर अपनी टीम में शामिल किया। मिल्स आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

 

ट्रेंट बोल्ट (5 करोड़)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पिछले साल चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे। लेकिन मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक बोल्ट को हैदराबाद ने रिलीज कर दिया। क्योंकि उनकी टीम में बोल्ट के अलावा बाएं हाथ के तीन गेंदाज आशीष नेहरा, बरिंदर सरन औऱ मुस्ताफिजुर शामिल थे। इस ऑक्शन में बोल्ट ने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रूपए रखा था और कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 5 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल 2016 के बाद मोर्ने मोर्कल को रिलीज करने के बाद केकेआर को बोल्ट जैसे गेंदबाज की सख्त जरूरत थी। 

 

कागिसो रबाडा (5 करोड़)

मौजूदा समय में टेस्ट औऱ वन डे गेंदबाजों की रैकिंग में टॉप 10 में शामिल साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 5 करोड़ रूपए में खरीदा। रबाडा को खरीदने की होड़ में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी शामिल थी , लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स ने एन मौके पर सबसे ज्यादा बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा। इस ऑक्शन के लिए रबाडा ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रूपए रखा था।

 

पैट कमिंस (4.5 करोड़)

आईपीएल के दसवें सीजन के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी टीम को और मजबूत किया है। रबाडा के बाद दिल्ली ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को 4.5 करोड़ रूपए में खरीदा। ऑक्शन के लिए कमिंस का बेस प्राइज 2 करोड़ रूपए था। कमिंस को खरीदने की होड़ में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी शामिल थी लेकिन बाजी दिल्ली ने मारी। इसके साथ ही दिल्ली के पेस डिपार्टमेंट में पैट कमिंस, कागिसो रबाडा, मोहम्मद शमी, जहीर खान, क्रिस मॉरिस और कार्लोस ब्रेथवेट जैसे खतरनाक हैं। 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें