इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का रोस्टर जारी कर दिया गया है। महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन की बारी है जिसमें 333 क्रिकेटरों को 19 दिसंबर, 2023 को दुबई के कोका-कोला एरिना में नीलामी में शामिल होना है।

Advertisement

333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय हैं और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें से 2 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 116 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 215 हैं और 2 एसोसिएट देशों से हैं। कुल मिलाकर अधिकतम 77 स्लॉट उपलब्ध हैं और 30 तक विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट हैं। 2 करोड़ रुपये उच्चतम आरक्षित मूल्य है, जिसमें 23 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव तीन भारतीय हैं जिन्हें 2 करोड़ रुपये के उच्चतम आरक्षित मूल्य वर्ग में शामिल किया गया है।

 
Advertisement

अगर देशों के हिसाब से देखें तो भारत के 214 खिलाड़ी नीलामी में शामिल हैं। उसके बाद सबसे ज्यादा इंग्लैंड से 25 खिलाड़ी और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के 21 खिलाड़ियों ने ऑक्शन में अपना नाम दिया है। साउथ अफ्रीका के 18 और वेस्टइंडीज के 16 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी जबकि न्यूज़ीलैंड के 14 और अफगानिस्तान के 10 खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे। इसके अलावा 8 खिलाड़ी श्रीलंका के हैं जबकि 3 बांग्लादेश के हैं। जिम्बाब्वे के 2, नीदरलैंड और नामीबिया के 1-1 खिलाड़ी का नाम ऑक्शन में शामिल है। 

अगर इस मिनी ऑक्शन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की बात करें तो वो अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (39 साल) होंगे। जबकि सबसे कम उम्र का खिलाड़ी इस बार साउथ अफ्रीका से होगा। 17 साल के अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ क्वेना मफाका ने भी ऑक्शन में अपना नाम दर्ज कराया है और ये देखना दिलचस्प होगा कि इस कम उम्र के खिलाड़ी पर कोई टीम दांव लगाती है या नहीं।

आईपीएल ऑक्शन का समय 

Also Read: Live Score

Advertisement

ऑक्शन स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे (दुबई) - 2:30 PM IST पर शुरू होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार