9 जनवरी। सिक्किम के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे इकबाल अब्दुल्लाह ने एक दिल जीतने वाला काम किया है। हुआ ये कि सिक्किम के लिए खेल रहे  इकबाल अब्दुल्लाह  प्रैक्टिस के दौरान उनकी नजर एक गरीब बच्चे पर पड़ी जिससे उनका दिल पिघल गया और उसे अपने पास मैदान के अंदर बुलाकर भूखे बच्चे को खाना खिलाया।

Advertisement

इतना ही नहीं इकबाल ने उस बच्चे को अपने हाथों से चाय भी पिलाते हुए नजर आए। इकबाल अब्दुल्लाह की गरीब बच्चे को खाना खिलाने वाली यह तस्वीर सोशल साइट्स पर काफी वायरल हो रही है और हर कोई इकबाल अब्दुल्लाह के इस काम की सराहना कर रहा है।

Advertisement

इकबाल अब्दुल्लाह ने अपने करियर में 186 फर्स्ट क्लास विकेट, 121 लिस्ट ए विकेट और 81 टी20 विकेट लेने का कमाल दर्ज है। इकबाल अब्दुल्लाह आईपीएल में आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स, और केकेआर की टीम का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल के 49 मैचों में इकबाल ने 40 विकेट लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार