21 जून। भारत के खिलाफ 2 मैचों की टी- 20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम ने घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि 27 और 29 जून को आयरलैंड की टीम भारत के खिलाफ टी- 20 सीरीज खेलेगी।

Advertisement

भारतीय टीम 23 जून को आयरलैंड दौरे के लिए भारत से रवाना होगी और 3 दिन के बाद आयरलैंड के खिलाफ पहला टी- 20 मैच खेलेगी। आपको बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ 2 टी- 20 मैच के बाद भारत की टीम वहीं से इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो जाएगी।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 3 टी- 20 के अलावा 5 वनडे मैच भी खेलने हैं। आयरलैंड की टीम के लिए भारतीय टीम का सामना करना मुश्किल होगा। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि कैसे आयरलैंड की टीम कोहली एंड कंपनी जैसे मजबूत टीम का सामना करती है।

गौरतलब है कि साल 2017 के मध्य में आईसीसी ने आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीम को टेस्ट खेलने की मान्यता दी है। आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीम अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास का पहला - पहला मैच हार चुकी है।

ये रही आयरलैंड की टीम भारत के खिलाफ टी20 सीरीज

Advertisement

गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्रयू बलबीरनी, पीटर चेस, जॉर्ज डॉक्रेल, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, केविन ओ'ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोएन्टर, बॉयड रैंकिन, जेम्स शैनन, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, स्टुअर्ट थॉम्पसन

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार