Paul Stirling, Ireland vs West Indies 1st ODI: आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार (21 मई) को डबलिन के द विलेज में तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 3.15 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

इस मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान और स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

वनडे में 6000 रन

स्टर्लिंग ने अभी तक वनडे में 167 मैच की 160 पारियों में 37.73 की औसत से 5925 रन बनाए हैं। अगर वह इस मुकाबले में 75 रन बना लेते हैं तो  वनडे में  6000 रन बनाने वाले आयरलैंड के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। आयरलैंड के लिए रनों के मामले में उनके बाद दूसरे नंबर पर पूर्व बल्लेबाज विलियम पोर्टरफील्ड हैं, जिन्होंने 4343 रन बनाए हैं। 

वनडे में 150 छक्के

स्टर्लिंग अगर 5 छक्के जड़ लेते हैं तो वनडे में 150 छ्क्के पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जडऩे वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर केविन ओ’ब्रायन हैं, जिनके नाम 84 छक्के दर्ज है। 

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 रन

स्टर्लिंग ने तीनेों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 325 मैचों की 323 पारियों में 32.24 की औसत से 9963 रन बनाए हैं। 37 रन औऱ बनाते ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले आयरलैंड के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के मामले में कोई स्टर्लिंग के आसपास भी नहीं है। दूसरे नंबर पर एंडी बालबर्नी है, जिन्होंने 6017 रन बनाए हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार