Ireland vs India T20I: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने रविवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पारी के पहले ही ओवर में भुवनेश्वर ने एंड्रयू बालबर्नी (0) को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।   

Advertisement

पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट

Advertisement

भुवनेश्वर टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बालबर्नी का विकेट भुवनेश्वर द्वारा इस फॉर्मेट में पावरप्ले के दौरान लिया गया 34वां विकेट था।  इस मामले में भुवनेश्वर कुमार ने वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री और न्यूजीलैंड के टिम साउदी का रिकॉर्ड तोड़ा। इन दोनों दिग्गज गेंदबाजों ने टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में 33-33 विकेट चटकाए हैं।  

सबसे ज्यादा बार पहला ओवर

भुवनेश्वर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार पारी का पहला ओवर करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 61वीं बार पारी का पहला ओवर डाला। इस मामले में उन्होंने टिम साउदी (60) को पीछे छोड़ा। 

मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने आयरलैंड को 7 विकेट से हराकर दो मैच की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। बारिश के खलल के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 12-12 ओवर प्रति पारी कर दी गई थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए 33 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 64 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इसके जवाब में भारत ने 9.2 ओवर में 3 विकेट गवांकर जीत हासिल कर ली। टॉप स्कोरर रहे दीपक हुड्डा ने 29 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की बदौलत नाबाद 47 रन बनाए। वहीं ईशान किशन ने 26 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 24 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार