टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 11वें मैच में मेजबान अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। सुपर ओवर तक गए इस मैच में अमेरिकी टीम ने बाज़ी मारी और एक बड़े उलटफेर को अंज़ाम दे दिया। इस मैच के दौरान पाकिस्तान के हेड कोच गैरी कर्स्टन के भी होश उड़े-उड़े दिखे।

Advertisement

इस समय एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान और संजय मांजरेकर लाइव टीवी पर कर्स्टन को रोस्ट कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में मांजरेकर कहते हैं, 'इतनी उम्र के वो लगते नहीं लेकिन अगर पाकिस्तानी टीम के साथ वो एक-दो साल और रहे तो....' 

Advertisement

 वहीं, इरफान पठाने भी कहा कि अगर ये पाकिस्तानी टीम के साथ रहे तो पता चल जाएगा कि भारतीय टीम को कोचिंग देने में और पाकिस्तान टीम को कोचिंग देने में जमीन आसमान का अंतर है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। वहीं, इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान और अमेरिका ने मैच में 159 का स्कोर बनाया और मैच टाई हो गया। पाकिस्तान की तरफ से आखिरी ओवर करने हारिस रऊफ आये और USA को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे लेकिन वो 14 रन ही बना पाए और मैच टाई हो गया।

Also Read: Live Score

सुपर ओवर में USA ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4, 2, 1, 1wd, 1, 1wd, 2, 2wd, 1W सहित 18 रन बनाये। पाकिस्तान की तरफ से सुपर ओवर करने मोहम्मद आमिर आये थे। पाकिस्तान को जीतने के लिए 19 रन बनाने थे लेकिन USA की तरफ से सुपर ओवर करने वाले सौरभ नेत्रावलकर ने सिर्फ 13 रन खर्चे और एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार