राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम मुकाबले में हार का सामना तो करना ही पड़ा लेकिन फील्डिंग के दौरान उनके लिए कुछ चिंता भरे दृष्य़ भी देखने को मिले। दरअसल, मैच के दौरान शतकवीर वैभव सूर्यवंशी लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए जिसे देखकर फैंस फिक्र करने लगे कि क्या सूर्यवंशी चोटिल होकर इस मैच से बाहर हो गए हैं?

Advertisement

15 साल के इस खिलाड़ी ने फील्डिंग के दौरान परेशानी महसूस की और पारी के बीच में ही उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। हालांकि, मैच के तुरंत बाद ही फैंस के लिए राहत की खबर आई। RR के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने एक राहत भरी जानकारी दी, जिससे पता चला कि चोट शायद ज़्यादा गंभीर नहीं है। राठौर ने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "उसे अपनी हैमस्ट्रिंग में कुछ महसूस हो रहा था, लेकिन अब वो ठीक लग रहा है। उसका इलाज हो गया है, इसलिए वो ठीक दिख रहा है। हमें एक-दो दिन में पूरी बात पता चल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि चोट ज़्यादा गंभीर है।"

Advertisement

ये घटना सवाई मानसिंह स्टेडियम में दूसरी पारी की शुरुआत में हुई। SRH की पारी के चौथे ओवर में बाउंड्री की तरफ जा रही गेंद का पीछा करते हुए, सूर्यवंशी अचानक रुक गए और अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ते हुए दिखे। उन्होंने तुरंत परेशानी का इशारा किया और फिजियो ने उनकी जांच की, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाने में मदद की गई। शुरुआती तस्वीरों से लगा कि या तो हैमस्ट्रिंग में खिंचाव है या फिर गंभीर क्रैम्प (ऐंठन) है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए, 15 साल के इस खिलाड़ी ने एक शानदार शतक जड़ा और सिर्फ 36 गेंदों में ये उपलब्धि हासिल कर ली। ये उनका दूसरा IPL शतक था और इसके साथ ही वो टी-20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स 228 का स्कोर बनाने में कामयाब रही लेकिन हैदराबाद ने इस लक्ष्य को आसानी से चेज करते हुए दो पॉइंट हासिल कर लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार