भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने बीते तीन-चार महीनों में काफी उतार-चढ़ाव देखे और अब आखिरकार वो अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक के बाद एक पॉडकास्ट में नजर आए जहां उन्होंने अपनी तलाक के बाद की जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उनसे उनके और आरजे महवश के रिश्ते के बारे में भी पूछा गया जिसका चहल ने ईमानदारी से जवाब दिया।

Advertisement

राज शमनी के साथ हुए पॉडकास्ट में चहल ने महवश के साथ रिश्ते को लेकर कहा, "नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। लोग जो चाहें सोच सकते हैं। हम पांच लोग मिलकर क्रिस्मस डिनर पर पहुंचे थे लेकिन लोगों ने सिर्फ हम दोनों की फोटो क्रॉप करके सोशल मीडिया पर डाली और वो तस्वीर देखकर ऐसा लगने लगा कि सिर्फ हम दोनों ही डिनर डेट पर गए थे।"

Advertisement

चहल ने पॉडकास्ट के दौरान ये भी खुलासा किया कि उनके बुरे वक्त के दौरान महवश और उनके दोस्तों ने ही उन्हें मदद की और उस बुरे समय से बाहर आने में उनकी भूमिका अहम थी। चहल ने ये भी बताया कि जब उनके तलाक की बात चल रही थी तो उनका मानसिक स्वास्थ्य बिल्कुल बिगड़ गया था और वो सुसाइ़ड तक करने का मन बना चुके थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

चहल ने बताया कि वो अपने कमरे में घंटों रोते रहते थे। उन्होंने कहा, "मुझे आत्महत्या के विचार आते थे, मैं अपनी ज़िंदगी से थक गया था, मैं 2 घंटे रोता था। मैं सिर्फ़ 2 घंटे सोता था। ये 40-45 दिनों तक चला। मैं क्रिकेट से ब्रेक चाहता था। मैं क्रिकेट में इतना व्यस्त था कि ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा था। मैं 2 घंटे सोता था। अपने दोस्त के साथ आत्महत्या के विचार साझा करता था। मैं डर जाता था।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार