Ish Sodhi Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का छठा मुकाबला बुधवार, 25 फरवरी को श्रीलंका और न्यूजीलैंड (SL vs NZ) के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के दिग्गज स्पिनर ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर T20I में टिम साउदी (Tim Southee) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 33 वर्षीय ईश सोढ़ी टी20 इंटरनेशनल में अब तक न्यूजीलैंड के लिए 138 मुकाबले खेल चुके हैं जिसकी 131 पारियों में उन्होंने गेंदबाज़ी करके 8.14 की इकोनॉमी से 162 विकेट चटकाए हैं।
यहां से वो सुपर-8 राउंड के मुकाबले में श्रीलंका के तीन विकेट चटकाते हैं तो वो T20I में अपने 165 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ टिम साउदी को पछाड़कर न्यूजीलैंड के लिए इस फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। जान लें कि टिम साउदी के नाम टी20 इंटरनेशनल में 126 मैचों की 123 पारियों में 164 विकेट दर्ज हैं।
न्यूजीलैंड के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट
- टिम साउदी - 126 मैचों की 123 पारियों में 164 विकेट
- ईश सोढ़ी - 138 मैचों की 131 पारियों में 162 विकेट
- मिचेल सेंटनर - 131 मैचों की 126 पारियों में 136 विकेट
- ट्रेंट बोल्ट - 61 मैचों की 61 पारियों में 83 विकेट
- लॉकी फर्ग्यूसन - 48 मैचों की 47 पारियों में 70 विकेट
बताते चलें कि ईश सोढ़ी (138 मैचों में 162 विकेट) ये कारनामा करने में कामयाब होते हैं तो वो T20I में दुनिया में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर भी बन जाएंगे। फिलहाल वो इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। गौर करें कि इस खास लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ अफगानिस्तान के राशिद खान (115 मैचों में 193 विकेट) और न्यूजीलैंड के ही टिम साउदी (126 मैचों में 164 विकेट) हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड टीम का पूरा स्क्वाड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन।