टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मुकाबले में ईशान किशन ने ओपनिंग करते हुए महज 20 गेंदों में 53 रन ठोककर शानदार संदेश दे दिया। उनकी इस आक्रामक पारी ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को मजबूत संकेत दिए हैं। लगातार दमदार प्रदर्शन के बाद ईशान ने प्लेइंग इलेवन में अपनी दावेदारी अब लगभग पक्की कर ली है।

Advertisement

 टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बुधवार, 4 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में ईशान किशन ने ओपनिंग करते हुए तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की। संजू सैमसन की जगह पारी की शुरुआत करने उतरे ईशान ने आते ही अफ्रीकी गेंदबाज़ों पर दबाव बना दिया।

Advertisement

इस मुकाबले में ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 7 लंबे छक्के निकले। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत ही लुंगी एनगिडी की गेंद पर छक्का जड़कर की और छठे ओवर में क्वेना मफाका पर सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया।

ईशान की इस विस्फोटक पारी के बीच साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के एक ओवर में लगातार बड़े शॉट्स देखने को मिले, जहां उन्होंने 3 छ्क्के और 1 चौका लगाकर मुकाबले का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। गौरतलब है कि इससे पहले वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी पांचवे टी20 में शतक जड़ चुके हैं, जिससे उनकी फॉर्म और मजबूत नजर आ रही है।

मैच में अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए ईशान ने सिर्फ 34 गेंदों में 80 रन जोड़े। अभिषेक ने 18 गेंदों में 24 रन बनाए। इसके बाद तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में 45 रनों की तेज़ पारी खेली, जबकि अंत में हार्दिक पांड्या ने 10 गेंदों में 30 रन ठोककर स्कोर को 240 के पार पहुंचा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसे में ईशान किशन के लगातार धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए अब टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में उनकी ओपनिंग लगभग तय मानी जा रही है।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार