इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इशांत शर्मा भी भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए और अब ये तेज़ गेंदबाज़ टीम इंडिया की गेंदबाज़ी की रीढ़ बन चुका है। भारत के इस टेस्ट स्पेशलिस्ट गेंदबाज़ ने अब एक खुलासा करते हुए बताया है कि मौजूदा टीम इंडिया में जो बदलाव आए हैं वो किसकी देन हैं।

Advertisement

इस भारतीय तेज गेंदबाज ने टीम में फिटनेस के मामले में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली की सराहना की है।अनुभवी तेज गेंदबाज का कहना है कि एमएस धोनी से कप्तानी लेने के बाद ही कोहली ने खिलाड़ियों की फिटनेस का स्तर बढ़ाया है।

Advertisement

इशांत ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ बातचीत में कहा, '' विराट ने सबसे पहले अपने लिए जो कुछ भी किया, उसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम में पूरी तरह से बदलाव देखने को मिले। विराट ने सभी के लिए एक मिसाल कायम की है। अगर आप 'Fat percentage' की ही बात करें तो, विराट से पहले, मैंने इसके बारे में भारतीय टीम में कभी बात होते हुए नहीं देखी थी।'

आगे बोलते हुए इशांत ने कहा, 'पहले टीम में सेलेक्शन के लिए आपकी स्किल जरूरी होती थी। लेकिन अब, स्किल के साथ-साथ फिटनेस भी बहुत जरूरी हो गई है। इसलिए अगर आप अच्छा खाते हैं, तो आप मैदान में मजबूत रह सकते हैं और अपनी फिटनेस, अपनी ऊर्जा बनाए रखते हैं। इसलिए मैं पूरा श्रेय विराट कोहली और रवि शास्त्री को दूंगा जो ये बदलाव लेकर आए हैं।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार