Islamabad United vs Lahore Qalandars, PSL 2023 Dream 11 Team

Advertisement

PSL 2023 का 26वां मुकाबला टेबल टॉपर्स इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच पिंडी क्लब ग्राउंड, रावलपिंडी पर खेला जाएगा। अब तक इन दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। लाहौर और इस्लामाबाद टूर्नामेंट में 8 में से 6-6 मैच जीत चुकी हैं। पॉइंट्स टेबल पर लाहौर टॉप पर है, वहीं इस्लामादाब दूसरे पायदान पर काबिज है।

लाहौर कलंदर्स के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज़ फखर जमान ने बनाए हैं। यह बाएं हाथ का खिलाड़ी 8 मैचों में 163.39 की स्ट्राइक रेट से 250 रन ठोक चुका है। सिकंदर रजा भी अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने 7 इनिंग में 197 रन और 4 विकेट झटके हैं। टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी (14), राशिद खान (11) और हारिस रऊफ (10) हैं।

इस्लामाब के टॉप स्कोरर विकेटकीपर बैटर आजम खान है। आजम के बैट से 8 मैचों में कुल 280 रन निकले हैं। उनके अलावा कॉलिन मुनरो ने भी 8 इनिंग में 268 रन ठोके हैं। टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ शादाब खान, टॉम करन और हसन अली हैं। इन तीनों ही खिलाड़ियों ने अब तक 8-8 विकेट चटकाएं हैं।

ISL vs LAH: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरूवार, मार्च 09, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - पिंडी क्लब ग्राउंड, रावलपिंडी

ISL vs LAH, Pitch Report

पिंडी क्रिकेट ग्राउंड पर बल्लेबाज़ों को अच्छी मदद मिलती है। यहां बड़े स्कोर बनते हैं। इस मैदान पर पिछला मुकाबला पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला गया था जिसमें पेशावर दोनों ही टीमों ने 200+ रन बनाए थे। पेशावर जाल्मी ने 241 रनों का लक्ष्य रखा था जिसमें ग्लैडिएटर्स ने 18.2 ओवर में हासिल करके जीत हासिल की थी।

ISL vs LAH: Where to Watch?

यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

Islamabad United vs Lahore Qalandars Dream Team

विकेटकीपर - आजम खान, सैम बिलिंग्स
बल्लेबाज- फखर जमां, कॉलिन मुनरो, अब्दुलाह शफीक
ऑलराउंडर- सिकंदर रजा, शादाब खान, फहीम अशरफ
गेंदबाज- राशिद खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर

Islamabad United Probable Playing XI

रहमानुल्लाह गुरबाज, एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, शादाब खान (कप्तान), मुबासिर खान, आजम खान (विकेटकीपर), आसिफ अली, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, रुम्मन रईस, फजलहक फारूकी

Lahore Qalandars Probable Playing XI

फखर जमान, शावेज इरफान, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, हुसैन तलत, सिकंदर रजा, राशिद खान, डेविड वीजे, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, जमान खान

इन पर खेल सकते हैं दांव – फखर जमान, शादाब खान, राशिद खान, शाहीन अफरीदी

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार