पाकिस्तान सुपर लीग 2022 के पांचवें मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पेशावर ज़ाल्मी को 9 विकेट से हरा दिया। इस्लामाबाद की इस जीत के नायक सलामी बल्लेबाज़ पॉल स्टर्लिंग और एलेक्स हेल्स रहे जिन्होंने आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए अर्द्धशतक ठोके।

Advertisement

एलेक्स हेल्स तो अर्द्धशतक लगाने के बाद भी अंत तक नाबाद रहे लेकिन पॉल स्टर्लिंग ने जिस अंदाज़ में अपना विकेट गंवाया उसने फैंस को हैरान कर दिया। स्टर्लिंग ने रनआउट होने से पहले सिर्फ 25 गेंदों में 57 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

Advertisement

जब स्टर्लिंग 57 के स्कोर पर नॉन स्ट्राइकर पर खड़े थे तब एलेक्स हेल्स ने थर्ड मैन पर शॉट खेलकर उन्हें सिंगल लेने के लिए दौड़ा दिया और अगर स्टर्लिंग थोड़ी हिम्मत दिखाते तो वो क्रीज़ तक पहुंच भी जाते लेकिन स्टर्लिंग क्रिकेट पिच पर रनिंग नहीं वॉकिंग करते दिखे और पहले ही खुद को आउट मान बैठे थे।

फिर क्या थर्ड मैन पर खड़े फील्डर ने सीधा थ्रो स्टंप्स पर हिट किया और स्टर्लिंग वॉकिंग करते हुए पवेलियन की तरफ चले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस अपना दुख भी प्रकट कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना था कि इतनी शानदार पारी का अंत इस तरह से नहीं होना चाहिए था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार