पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन (Chris Jordan) का मानना है कि इंडियन प्रीमयर लीग (IPL) 2021 से बाहर होना उनके लिए काफी निराशाजनक है। उन्होंने टूर्नामेंट में वापसी करने में कफी देर कर दी, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

Advertisement

पंजाब ने तीन बार के आईपीएल के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को गुरुवार को सात ओवर रहते ही मैच हरा दिया। उसके बाद पंजाब के पास प्लेऑफ में पहुंचने की जो उम्मीद थी उसे कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स को हरा कर खत्म कर दिया।

Advertisement

जोर्डन ने मैच के बाद प्रेस वार्त में कहा, "हमने एक टीम के रुप में अच्छा खेला है पर प्लेऑफ से बाहर होना हमारे लिए काभी दुर्भाग्यपूर्ण है।"

जोर्डन ने कहा, "आज का मैच जिस तरह हमने खेला हमारी योजना ऐसे ही खेलने की थी पर यह काफी निराशाजनक है कि यह काफी बाद में हमारे लिए हुआ। जिस शैली से आज हमने खेला पूरा टूर्नामेंट ऐसे ही खेलने की प्रयास कर रहे थे हम पर ऐसा हुआ नहीं। "

जोर्डन ने सीएसके के खिलाफ 20 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

उन्होंने कहा, "अब यहां से हम जितना जल्दी आगे बढ़ जाए हमारे लिए यही सही होगा। इस टूर्नामेंट में हमारे लिए काफी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, हम आशा करते है कि आगे भी वह ऐसा खेल दिखाते रहे।"

Advertisement

जोर्डन ने कप्तान लोकेश राहुल की तारीफ की और कहा, "वह वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना काफी रोमांचक रहता है। मै उनके साथ पहले भी खेल चुका हूं जब मै 2016 में बैंगलोर कि ओर से खेला करता था। "
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार