आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। फैंस को इस खबर पर आधिकारिक मुहर का इंतज़ार था और वो मुहर लग चुकी है। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है और हार्दिक का स्वागत किया है।

Advertisement

वहीं, कैमरुन ग्रीन के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर में जाने की खबर पर भी मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक मुहर लगा दी है। रविवार (26 नवंबर) को देर शाम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के साथ उनका ट्रड पूरा हुआ। हार्दिक के रिलीज़ होने से टाइटंस के पर्स में 15 करोड़ रुपये का इजाफा होगा। वहीं, कैमरुन ग्रीन को रिलीज़ करने से मुंबई का पर्स भी थोड़ा भर गया है।

 
Advertisement

हार्दिक पांड्या ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी शुरुआती यात्रा को दिखाया गया है। मुंबई ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिससे उसका पर्स 15.25 करोड़ रुपये हो गया और हार्दिक को ट्रेड करने के लिए 15 करोड़ की दरकार थी। हार्दिक को ट्रेड करने के बाद मुंबई के पास ऑक्शन के लिए बहुत कम पर्स बचा था लेकिन ग्रीन को आरसीबी से ट्रेड करने के बाद मुंबई के पर्स में 17.50 करोड़ रुपये का इजाफा हो गया है और अब वो मिनी ऑक्शन में फिर से शॉपिंग कर सकेंगे।

Also Read: Live Score

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस से ही अपने आईपीएल करियर की शुरूआत की थी। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2015 में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी 10 लाख रुपये में खरीदा थआा। वो 2015,2017, 2019 और 2020 में मुंबई की आईपीएल ट्रॉफी जीत का हिस्सा रहे। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस को चार खिलाड़ी रिटेन करने थे। मुंबई ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन कर के हार्दिक को रिलीज कर दिया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार