IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन मंगलवार (25 अगस्त) को स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भारत को बेहद अहम सफलता दिलाई और श्रीलंका के सेट बल्लेबाज पसिंदु सूरियाबंदारा (Pasindu Sooriyabandara) को पवेलियन भेज दिया। सूरियाबंदारा अपने टेस्ट करियर के पहले शतक से महज 20 रन दूर थे, लेकिन जडेजा की एक गेंद ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Advertisement

यह विकेट श्रीलंका की पहली पारी के 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर आया। जडेजा ने ऑफ स्टंप के आसपास थोड़ी फुल गेंद डाली। सूरियाबंदारा उस गेंद को अच्छे से नहीं समझ पाए और गेंद बल्ले से लगने के बाद अंदर की तरफ मोटा किनारा लेकर उनके पीछे की जांघ से जा टकराई। इसके बाद गेंद वहां से उछलकर सीधे पीछे स्टंप्स की तरफ चली गई और बेल्स गिर गईं। इस तरह सूरियाबंदारा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बोल्ड हो गए।

VIDEO:

पसिंदु सूरियाबंदारा ने 133 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली। 26 साल के इस बल्लेबाज के लिए यह सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच है और वह अपने पहले टेस्ट शतक के बेहद करीब पहुंच गए थे। हालांकि जडेजा की गेंद ने उनकी पारी का अंत कर दिया और उन्हें अपना शतक पूरा करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

मैच की बात करें तो भारत ने अपनी पहली पारी में 503 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन की शानदार शतकीय पारियां खेलीं। भारत ने दूसरे दिन 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी।

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम तीसरे दिन के स्टंप तक 8 विकेट खोकर 265 रन बना चुकी थी और भारत के पहली पारी के स्कोर से अभी 238 रन पीछे थी। श्रीलंका के लिए अच्छी बात यह है कि सोनल दिनुषा ने एक छोर संभाल रखा है। वह 137 गेंदों में 85 रन बनाकर नाबाद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की ओर से गेंदबाजी में सबसे सफल रहते हुए मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा अब तक तीन-तीन विकेट अपने नाम कर चुके हैं। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार