IND vs ENG 3rd Test Highlights: लॉर्ड्स टेस्ट का नतीजा आखिरी दिन निकला, जहां इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराकर 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त बना ली। भारत को 193 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम 170 रन पर सिमट गई। केएल राहुल और रविंद्र जडेजा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ टिक नहीं पाया। इंग्लैंड के लिए स्टोक्स और आर्चर ने 3-3 विकेट लिए। चौथा टेस्ट अब 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

Advertisement

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया तीसरा टेस्ट आखिरी दिन रोमांच की चरम सीमा पर पहुंचा, लेकिन जीत का जश्न इंग्लैंड के हिस्से आया। सोमवार को भारत को जीत के लिए 135 रन और चाहिए थे, जबकि उसके 6 विकेट बचे थे। शुरुआत से ही दबाव में नजर आई भारतीय टीम महज 112 रन जोड़ सकी और 22 रन से मुकाबला गंवा बैठी।

Advertisement

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में 387 रन बनाए। जवाब में भारत ने भी केएल राहुल (100), ऋषभ पंत (74) और रविंद्र जडेजा (72) की मदद से 387 रन बनाए। पहली पारी बराबरी पर रही। दूसरी पारी में इंग्लिश टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और 192 पर ऑलआउट हो गई, जिसमें जो रूट ने 40 और स्टोक्स ने 33 रन जोड़े।

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हुए। करुण नायर (14), शुभमन गिल (6), आकाश दीप (1) भी जल्दी लौट गए। केएल राहुल ने 39 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।

रवींद्र जडेजा ने अंत तक संघर्ष किया और नाबाद 56 रन की जुझारू पारी खेली। उन्होंने जसप्रीत बुमराह(54 गेंदें 5 रन) और मोहम्मद सिराज (30 गेंदें 4) के साथ अंतिम विकेट के लिए साझेदारी की कोशिश की, लेकिन जीत से 22 रन दूर टीम ऑलआउट हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट झटके, जबकि ब्रायडन कार्स को भी 2 विकेट मिले। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमें 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट में आमने-सामने होंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार