7 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर जम्मू और कश्मीर, बंगाल और झारखंड ने रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी में अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की। एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में जम्मू और कश्मीर ने तमिलनाडु को चार विकेट से मात दी। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

तमिलनाडु टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन उसका कोई भी बल्लेबाज 50 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया और उसका पारी 39.4 ओवरों में 168 रनों पर ही सिमट गई। तमिलनाडु के लिए अभिनव मुकुंद ने सबसे अधिक 49 रन बनाए। 

Advertisement

इसके अलावा, मुरली विजय ने 44 रन बनाए। टीम का अन्य कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाया। तमिलनाडु की पारी को 168 रनों पर समेटने में जम्मू और कश्मीर के लिए उमर नजीर मीर ने सबसे अहम भूमिका निभाई। 

उमर ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं रासिख सलाम, रोहित शर्मा और वसीम रजा को दो-दो सफलताएं हाथ लगीं। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू और कश्मीर ने कप्तान परवेज रसूल (71) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 40.3 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर जीत हासिल की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार