भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान दोनों ने क्रिकेट खेलते हुए फैंस को एंटरटेन किया, लेकिन इस दौरान एक ऐसा पल आया जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
दरअसल, यह इवेंट आगामी तेलुगू फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन से जुड़ा था, जिसमें जाह्नवी कपूर नजर आने वाली हैं। इसी प्रमोशनल इवेंट में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और SRH कप्तान पैट कमिंस भी पहुंचे थे। इवेंट के दौरान कमिंस ने जाह्नवी कपूर को गेंदबाजी की। जाह्नवी ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ शॉट खेला, लेकिन गेंद वहां मौजूद एक शख्स के फोन के बेहद करीब से निकल गई। कुछ पल के लिए ऐसा लगा कि फोन टूट जाएगा, हालांकि किसी तरह नुकसान नहीं हुआ।
इस पूरे मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस इसे काफी मजेदार बता रहे हैं। वीडियो में बाद में भारतीय अभिनेता और टेलीवीजन पर्सनैलिटी रणविजय सिंहा भी नजर आए, जिन्होंने उस बॉल को वहां मौजूद फोटोग्राफर को गिफ्ट कर दिया।
अगर पैट कमिंस की बात करें तो IPL 2026 में उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक 13 मुकाबलों में 8 जीत हासिल की हैं और फिलहाल अंकतालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं कमिंस ने इस सीजन गेंद से भी अच्छा योगदान दिया है। उन्होंने अब तक 6 मुकाबलों में 8 विकेट अपने नाम किए हैं। अब SRH की नजर आखिरी लीग मैच में RCB को हराकर टॉप-2 में जगह पक्की करने पर होगी।