India Probable Playing XI For 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार, 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जाएगा। यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि इस रोमांचक मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

इंडियन टीम की इलेवन में लॉर्ड्स टेस्ट के लिए एक बदलाव किया जा सकता है जिसके तहत प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह को जगह मिल सकती है। गौरतलब है कि टीम इंडिया के नंबर-1 गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण एजबेस्टन टेस्ट से आराम दिया गया था जो कि अब लॉर्ड्स टेस्ट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनका प्लेइंग इलेवन में आना भी बिल्कुल तय है।

Advertisement

बात करें अगर प्रसिद्ध कृष्णा की तो ये दाएं हाथ का तेज गेंदबाज़ इंग्लिश टूर पर अपने प्रदर्शन से अब तक कुछ खास प्रभावित नहीं कर सका है। उन्होंने सीरीज के शुरुआती दोनों ही मुकाबले खेले जिसमें वो 4 इनिंग में 55.16 की औसत और 5.33 की खराब इकोनॉमी से सिर्फ 6 विकेट ही चटका पाए। इसके अलावा सीरीज के दूसरे टेस्ट यानी एजबेस्टन टेस्ट की पहली इनिंग में तो इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने उनकी खूब पिटाई भी की और उनके द्वारा डाले गए 13 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 72 रन बनाए। यही वज़ह है उनका लॉर्ड्स टेस्ट से पत्ता कट सकता है।

इसके अलावा कैप्टन और कोच चाहे तो नीतीश कुमार रेड्डी या वाशिंगटन सुंदर की जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं जो कि लॉर्ड्स के मैदान पर अपनी तेज गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ दोनों से टीम के लिए योगदान कर सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन : केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार