इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट आखिरी दिन रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। हालांकि, इस टेस्ट में बल्ले और गेंद के अलावा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच भी जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है।

Advertisement

इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह ने जेम्स एंडरसन पर बाउंसर्स की बौछार कर दी थी और उस दौरान भी दोनों खिलाड़ियों के बीच तू-तू मैं-मैं होती दिखी थी और अब इस टेस्ट के पांचवें दिन जब बुमराह बल्लेबाज़ी करने के लिए आए तो इंग्लिश टीम ने पहली गेंद से ही उन पर बाउंसर्स लगाने शुरू कर दिए।

Advertisement

हालांकि, इस दौरान इंग्लिश खिलाड़ी बुमराह के साथ उलझते हुए भी नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जॉस बटलर और बाकी खिलाड़ी बुमराह से उलझते हुए नजर आ रहे हैं।

जब बुमराह पर बाउंसर्स की बौछार की जा रही थी तो बुमराह ने डरने की बजाय हिम्मत के साथ इंग्लिश गेंदबाज़ों का सामना किया और पूरी भारतीय टीम ड्रेसिंग रूम से जोश से भरी हुई नजर आई। ताजा समाचार लिखे जाने तक भारत की लीड 200 रन के पार हो चुकी है और अब यहां से टीम इंडिया भी मैच जीतने की कोशिश कर सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार