भारत की जेमिमाह रोड्रिग्स के साथ थाईलैंड की अग्रणी बल्लेबाज नट्टाकन चैंतम, बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना के साथ अलाना किंग (आस्ट्रेलिया) और लारा गुडॉल (दक्षिण अफ्रीका) को 100 प्रतिशत क्रिकेट सुपरस्टार टीम के लिए खिलाड़ियों की नई पीढ़ी के रूप में शामिल किया है, जिसमें प्रशंसकों द्वारा प्लेइंग इलेवन को चुना जाना है।

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिता के लिए शॉर्टलिस्ट में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय के रूप में जेमिमाह अपनी भारतीय टीम की साथी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के साथ शामिल हो गई हैं।

Advertisement

शेफाली वर्मा को 100 प्रतिशत क्रिकेट सुपरस्टार टीम की नई पीढ़ी में शामिल किया गया था। जिसमें सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड), हैली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज) और लौरा वोल्वार्डट (दक्षिण अफ्रीका) शामिल हैं।

फातिमा सना (पाकिस्तान), एश्ले गार्डनर (आस्ट्रेलिया), सोफिया डंकले (इंग्लैंड) और गेबी लुईस (आयरलैंड) के साथ स्मृति को उनके नक्शेकदम पर चलते हुए अगली पीढ़ी के रूप में चुना गया है।

जेमिमाह रोड्रिग्स को लेकर आईसीसी ने कहा, युवा भारतीय स्टार ने 2018 में अपनी शुरूआत के बाद से सभी को प्रभावित किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, तकनीक और अपने शानदार स्ट्रोक्स के साथ जेमिमाह रोड्रिग्स भारत की युवा बल्लेबाजों के बीच एक बेहतरीन खिलाड़ी रही हैं।

Advertisement

रोड्रिग्स ने भारत के लिए 68 टी20 और 21 वनडे मैच खेले हैं। टी20 प्रारूप में, उन्होंने 113.95 के अच्छे स्ट्राइक रेट और 30.48 के औसत से नौ अर्धशतकों के साथ 1494 रन बनाए हैं। वह 394 रन के साथ 50 ओवर के प्रारूप में भी अपनी छाप छोड़ रही है।

आईसीसी वेबसाइट ने वर्तमान में नई पीढ़ी के अन्य सदस्यों में कई खिलाड़ी को शामिल किया है।

थाईलैंड की नट्टाकन चैंतम के बारे में कहा गया, 2018 में अपनी शुरूआत के बाद से, नट्टाकन चैंतम ने खुद को सबसे छोटे प्रारूप में थाईलैंड के बल्लेबाजी क्रम में खुद को बेहतर साबित किया है। शीर्ष क्रम की बल्लेबाज थाईलैंड की तेजी से उभरती हुई टीम की प्रमुख खिलाड़ी हैं।

Advertisement

निगार सुल्ताना को बांग्लादेश की तेजतर्रार बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने कहा, 2015 में अपनी शुरूआत के बाद से, बांग्लादेश क्रिकेट को निगार सुल्ताना से बड़ी उम्मीदें थीं और वह उन सभी उम्मीदों पर खरी उतरी है। बल्ले से शानदार क्षमता वाली विकेटकीपर सुल्ताना ने वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

निगार सुल्ताना को बांग्लादेश की तेजतर्रार बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार