जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 25 साल की उम्र में वह WPL इतिहास की सबसे युवा कप्तान बन गईं और इस मामले में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन ऐतिहासिक शुरुआत लेकर आया है। गौरतलब है कि मेग लैनिंग के WPL 2025 के बाद टीम छोड़ने के बाद दिल्ली ने युवा भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स पर भरोसा जताया और उन्हें टीम की कमान सौंपी। यह जेमिमा के करियर की पहली कप्तानी है।

यहां देखें Live Scorecard

शनिवार (10 जनवरी) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ WPL 2026 के तीसरे मुकाबले में 25 साल 127 दिन की उम्र में टीम की कमान संभालते ही जेमिमा रोड्रिग्स WPL इतिहास की सबसे कम उम्र की कप्तान बन गईं। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम था, जिन्होंने 26 साल 230 दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान बनी थी। जेमिमा ने 25 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर WPL में नया इतिहास रच दिया। जिसके चलते जेमिमा अब 25 साल की उम्र में WPL के इतिहास में किसी भी टीम की कमान संभालने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई है।

दिल्ली कैपिटल्स का यह फैसला इसलिए भी खास रहा क्योंकि टीम के पास अनुभवी कप्तान विकल्प मौजूद थे। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड्ट भी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी की है। इसके बावजूद दिल्ली ने अनुभव के बजाय युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया।

पिछले तीन सीजन में जेमिमा रोड्रिग्स का प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगातार शानदार रहा है। उन्होंने 27 मैचों में 507 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 139.66 रहा है और इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं।

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है।

टीमें इस मैच के लिए

दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, लोरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लिजेल ली (विकेटकीपर), मारिज़ाने कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार