Joe Root Record: इंग्लैंड के टेस्ट कैप्टन जो रूट (Joe Root) जितने दिग्गज बल्लेबाज़ हैं, वो उतने ही शानदार फील्डर भी हैं। उनकी काबिलियत का अंदाजा आप इससे लगा सकते हो कि उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट (ENG vs PAK 3rd Test) में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ का अब्दुल्ला शफीक (Abdulllah Shafique) का कैच पकड़कर इतिहास रच दिया है। वो टेस्ट इंटरनेशनल में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

टूटा स्टीव स्मिथ का महारिकॉर्ड: 35 वर्षीय जो रूट ने एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान की दूसरी पारी के पहले ओवर में अब्दुल्ला शफीक का कैच लिया। ये एजबेस्टन टेस्ट में उनका एकलौता कैच था। हालांकि इसी के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 220 कैच पूरे कर लिए और वो स्टीव स्मिथ को पछाड़कर टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।

गौरतलब है कि जो रूट ने 169 मैचों की 323 पारियों में ये कारनामा किया। बात करें अगर स्टीव स्मिथ की तो उन्होंने अब तक 125 टेस्ट की 239 पारियों में 219 कैच लिए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में भारत के महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं। जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 164 मैचों की 301 पारियों में 210 कैच पकड़े।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी

  • जो रूट (इंग्लैंड) - 169 मैचों की 323 पारियों में 220  कैच
  • स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 125 मैचों की 239 पारियों में 219 कैच
  • राहुल द्रविड़ (आईसीसी/भारत) - 164 मैचों की 301 पारियों में 210 कैच
  • महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 149 मैचों की 270 पारियों में 205 कैच
  • जैक्स कैलिस (आईसीसी/साउथ अफ्रीका) - 166 मैचों की 315 पारियों में 200 कैच

जो रूट का टेस्ट रिकॉर्ड: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया जो रूट टेस्ट क्रिकेट के दिग्गजों में शामिल हैं। वो इस फॉर्मेट में पूरी दुनिया के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। जो रूट टेस्ट में अब तक 169 मैचों की 309 पारियों में 14,278 रन बना चुके हैं। इस मामले में उनसे ऊपर सिर्फ God of Cricket महान सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट की 329 पारियों में 15,921 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ: इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट एजबेस्टन में खेला गया था जहां मेजबान टीम ने महज़ चौथे दिन खेल खत्म कर दिया और पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर जीत हासिल की। गौरतलब है कि एजबेस्टन में जीत दर्ज करके इंग्लैंड ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार