India vs England Leeds Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे।  

Advertisement

जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंद पर स्लिप में करुण नायर को आसान सा कैच थमाकर रूट 58 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रूट भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को पछाड़कर नौंवे नंबर पर आ गए हैं। रूट के अब तीनों फॉर्मेट को मिलाकर  366 मैच की 479 पारियों में 21053 रन हो गए हैं। वहीं जयसूर्या के नाम 586 मैच की 651 पारियों में 21032 रन दर्जस हैं। 

बता दें कि रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में 14वीं बार बुमराह का शिकार बने हैं। टेस्ट में रूट ने बुमराह के खिलाफ 590 गेंद खेली हैं, जिसमें 29 की औसत से 290 रन बनाए हैं और 10 बार आउट हुए हैं।

गौरतलब है कि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी भी भारत से 262 रन पीछे है। इंग्लैंड के लिए ओली पोप दूसरे दिन 100 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं बेन डकेट ने 62 रन की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 147 रन, ऋषभ पंत ने 134 रन और यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार