Jofra Archer 11 Ball Over: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में जोफ्रा आर्चर का नाम ऐसी अनचाही लिस्ट में दर्ज हो गया, जिसमें कोई गेंदबाज अपना नाम नहीं देखना चाहेगा। 

Advertisement

दरअसल, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार (9 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए खले रहे इंग्लैंड स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पारी का पहला ओवर फेंकते हुए कुल 11 गेंदें डाल दीं।

Advertisement

आर्चर ने इस ओवर में काफी संघर्ष किया और लाइन-लेंथ पर नियंत्रण नहीं रख पाए। उन्होंने 4 वाइड और 1 नो-बॉल फेंकी, जिसके चलते ओवर पूरा करने में उन्हें 11 गेंदें लग गईं और इस ओवर में गुजरात ने बल्लेबाजों ने कुल 18 रन वसूले। इसी के साथ उनका नाम आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की अनचाही लिस्ट में शामिल हो गया।

आपको बता दें जोफ्रा आर्चर आईपीएल इतिहास में 11 गेंदों का ओवर डालने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले इस अनचाही लिस्ट में सिर्फ 6 भारतीय गेंदबाजों का नाम शामिल था।

आईपीएल में सबसे पहले 11 गेंदों का ओवर डालने का अनचाहा रिकॉर्ड मोहम्मद सिराज ने बनाया था। उन्होंने आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह कारनामा किया था। उसी सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए तुषार देशपांडे ने भी 11 गेंदों का ओवर डाला था।

इसके बाद आईपीएल 2025 में शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या भी इस लिस्ट में शामिल हुए। वहीं आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 11 गेंदों का ओवर फेंका था और अब जोफ्रा आर्चर का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।

Advertisement

आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे ओवर (11 गेंद):

  1. मोहम्मद सिराज – RCB vs MI, 2023
  2. तुषार देशपांडे – CSK vs LSG, 2023
  3. शार्दुल ठाकुर – LSG vs KKR, 2025
  4. संदीप शर्मा – RR vs DC, 2025
  5. हार्दिक पांड्या – MI vs GT, 2025
  6. अर्शदीप सिंह – PBKS vs GT, 2026
  7. जोफ्रा आर्चर – RR vs GT, 2026

मैच की बात करें तो चोटिल नियमित कप्तान रियान पराग की जगह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की टीम में शिमरोन हेटमायर और यश पुंजा की वापसी हुई है, जबकि गुजरात टाइटंस ने मानव सुथार की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि प्लेऑफ की रेस को देखते हुए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। दोनों टीमों ने अब तक 10 में से 6 मुकाबले जीतकर 12-12 अंक हासिल किए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार