LNS vs SOB, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड 2026 का 16वां मुकाबला बीते शनिवार, 01 अगस्त को लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया था जहां सदर्न ब्रेव ने 97 गेंदों पर 106 रनों का लक्ष्य हासिल करके लंदन स्पिरिट को 5 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के हीरो जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) रहे जिन्होंने विपक्षी टीम के 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
इस मुकाबले में Southern Brave ने ही टॉस जीतकर London Spirit को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जो अपनी पारी की सभी 100 गेंद नहीं खेल पाए और 92 गेंदों पर 105 रन बनाकर ऑल आउट हुए। उनके लिए जॉनी बेयरस्टो ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 43 गेंदों पर 5 चौके 2 छक्के लगाकर 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
इसी बीच सदर्न ब्रेव के लिए जोफ्रा आर्चर ने गेंदबाज़ी करते हुए धमाल मचाया और अपने कोटे की 20 गेंदों में सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने भी कमाल की गेंदबाज़ी की और 17 गेंदों पर 17 रन देकर 3 विकेट झटके। आदिल राशिद ने भी 2 विकेट और कप्तान क्रिस जॉर्डन ने भी 1 विकेट अपने नाम किया।
यहां से अब सदर्न ब्रेव के सामने जीत हासिल करने के लिए 106 रन बनाने थे जिसका पीछा करते हुए जेमी स्मिथ ने 22 गेंदों पर 36 रन ठोके, वहीं डेविड मिलर ने 28 गेंदों पर 4 चौके 2 छक्के लगाकर नाबाद 39 रन बनाए। इसी बीच ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 20 गेंदों पर नाबाद 12 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 97 गेंदों पर टारगेट हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की।
बात करें अगर लंदन स्पिरिट के गेंदबाज़ों की तो डेविड विली ने 15 गेंदों पर 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए, वहीं एडम जाम्पा और जेम्स कोल्स ने 1-1 विकेट झटका।
Also Read: LIVE Cricket Score
पॉइंट्स टेबल का हाल: द हंड्रेड 2026 में ये सदर्न ब्रेव की दूसरी जीत है और अब वो पॉइंट्स टेबल पर चौथे पायदान पर हैं। उनके नाम 5 मैचों में 8 अंक दर्ज हैं। बात करें अगर लंदन स्पिरिट टीम की तो उन्होंने अपने शुरुआती 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता और वो 4 अंकों के साथ ही सातवीं पॉजिशन पर हैं। बात करें टेबल टॉपर्स की तो वो ट्रेंट रॉकेट्स की टीम है जिन्होंने 4 में से 3 मैच जीतकर 12 अंक हासिल किए हैं।