वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स (Johnson Charles) ने रविवार (26 मार्च) को सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी पारी से इतिहास रच दिया। चार्ल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस फॉर्मेट में अपना पहला शतक शतक जड़ा। चार्ल्स ने सिर्फ 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।  

Advertisement

इस शतक के साथ वो वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंद में शतक बनाया था। वहीं तीसरे स्थान पर एविन लुईस है जिन्होंने 2016 में भारत के खिलाफ 48 गेंद में शतक जड़ा था।

Advertisement

इसके अलावा जॉनसन चार्ल्स टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक शतक लगाने के मामलें में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी

35- डेविड मिलर, बनाम बांग्लादेश, पोटचेफस्ट्रूम में, 2017

35- रोहित शर्मा, बनाम श्रीलंका, इंदौर में, 2017

Advertisement

35- एस विक्रमसेकरा (चेक गणराज्य),  बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी में, 2019

39 - एस पेरियालवार (रोमानिया), बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी में, 2019

39- जीशान कुकीखेल (हंगर), बनाम ऑस्ट्रिया, लोअर ऑस्ट्रिया में, 2022

Advertisement

39 - जॉनसन चार्ल्स (वेस्टइंडीज) बनाम साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन, 26 मार्च 2023

चार्ल्स ने 46 गेंद में 10 चौको और 11 छक्कों की मदद से शानदार 118 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी का अंत बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने बोल्ड करके किया। अपनी पारी में चार्ल्स ने 106 रन 21 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। जो टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया छठा सबसे बड़ा स्कोर है। 

वेस्टइंडीज के लिए एक टी-20 इंटरनेशनल पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में भी चार्ल्स संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी की।
 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार