आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की टीम फैंस की उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। मयंक अग्रवाल की कप्तानी में सितारों से सज़ी पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक 9 मुकाबलें खेले हैं, जिनमें से वह सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी है। यही वज़ह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जिन्हें पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में खरीदकर गलती कर दी।

Advertisement

जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow)

Advertisement

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो बड़े- बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आईपीएल 2022 में उन्होंने पंजाब किंग्स की टीम को काफी निराश किया है। PBKS ने मेगा ऑक्शन में बेयरस्टो को 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो कि फ्रेंचाइज़ी के लिए अब तक घाटे का सौदा साबित हुआ है। 

इस इंग्लिश बल्लेबाज़ ने सीज़न में अब तक 6 मुकाबले खेले है, जिनमें उनके बल्ले से लगभग 14 की औसत से महज़ 79 रन ही निकले हैं। वहीं इस दौरान बेयरस्टो का स्ट्राइकरेट भी सिर्फ 112.86 का रहा है। इन आंकड़ों को देखने के बाद यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो को खरीदकर बड़ी गलती कर दी है।

ओडेन स्मिथ (Odean Smith)

Advertisement

पंजाब किंग्स कैरेबियाई खिलाड़ी ओडेन स्मिथ से हरफनमौला प्रदर्शन की उम्मीद करती है, लेकिन अगर ओडेन स्मिथ के आंकड़ों पर नज़र डाली जाए तो यह सिर्फ और सिर्फ खुद से बेमानी करने जैसा होगा।

ओडेन स्मिथ ने अब तक टूर्नामेंट में 6 मुकाबले खेले है, जिसके दौरान उनके खाते में महज़ 6 विकेट ही आ सके हैं। इस दौरान ओडेन स्मिथ का इकोनॉमी रेट 11.87 और औसत 29.67 का रहा है। गौरतलब है कि ओडेन स्मिथ का बेस्ट 30 रन देकर 4 विकेट है, जिसका मतलब यह है कि उन्होंने अपने 6 विकेट में से 4 सिर्फ एक मैच में ही प्राप्त कर लिए थे। जिसके बाद उन्हें पांच मुकाबलों में सिर्फ दो ही सफलताएं मिली।

Advertisement

बता दें कि ओडेन स्मिथ ने बल्ले के साथ 51 रन बनाए है। वहीं उन्हें पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में 6 करोड़ रुपये में खरीदा था, ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पंजाब किंग्स ने एक बड़ी गलती की है।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan)

Advertisement

हार्ड हिटिंग के लिए पहचाने जाने वाले शाहरुख खान भी आईपीएल 2022 में अपनी छाप छोड़ने में अब तक नाकाम रहे हैं। शाहरुख खान को मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने बड़े विश्वास के साथ पूरे 9 करोड़ रुपये खर्च करके टीम में शामिल किया था, लेकिन इस सीज़न उनका बल्ला रनों के लिए संघर्ष करता नज़र आया है।

शाहरुख खान ने टूर्नामेंट में अब तक 7 मुकाबलें खेले हैं, जिसके दौरान उनके बल्ले से लगभग 16 की औसत से 98 रन ही निकले है। गौरतलब है कि शाहरुख का बेस्ट स्कोर 26 का रहा है, वहीं स्ट्राइकरेट महज़ 100 का है। यही वज़ह है यह पंजाब किंग्स के लिए एक महंगा सौदा साबित हुआ है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार