Most T20 Runs List: इंग्लैंड के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler T20 Record) ने गुरुवार (17 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 16 गेंदों में 30 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। भले ही बटलर बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

इस पारी के बाद बटलर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पर पहुंच गए हैं। बटलर के अब 528 मैचों की 497 पारियों में 15000 रन हो गए हैं। 

बटलर दुनिया के पहले क्रिकेटर भी बन गए हैं , जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 15000 रन के आंकड़े को हासिल किया है। उन्होंने रनों की लिस्ट में कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 754 मैच की 671 पारियों में 14999 रन दर्ज हैं। 

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज (पारी)

15000 रन -जोस बटलर (497 पारी)

14999 रन- कीरोन पोलार्ड (671 पारी)

14581 रन- एलेक्स हेल्स (531 पारी)

14562 रन- क्रिस गेल (455 पारी)

14284- डेविड वॉर्नर (438 पारी)

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया औऱ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंका ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। जिसमें ओपनर पथुम निसांका ने 21 गेंदों में 37 रन और कप्तान चरित असलंका ने 31 गेंदों में 31 रन की पारी खेली। 
इंग्लैंड के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे लियाम डॉसन ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट, सोनी बेकर औऱ आदिल रशीद ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में इंग्लैंड ने 12.1 ओवर में 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। बटलर के अलावा टॉम बेंटन ने 24 गेंदों में नाबाद 52 रन की तूफानी पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार