Jos Buttler Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 05 मार्च को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Semi-Final) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के दिग्गज़ बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) एक बेहद ही खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 35 वर्षीय जोस बटलर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 42 मैचों की 41 पारियों में 1075 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 98 चौके और 44 छक्के लगाए।
यहां से जोस अब भारत के खिलाफ सेमीफाइनल-2 में अपनी पारी के दौरान दो चौके लगाते हैं तो वो इस टूर्नामेंट में अपने 100 चौके पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये कारनामा करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन जाएंगे। बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ पांच ही खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है।
टी20 वर्ल्ड कप में 100 या उससे ज्यादा चौके मारने वाले खिलाड़ी
- रोहित शर्मा (भारत) - 115 चौके
- महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 111 चौके
- विराट कोहली (भारत)- 111 चौके
- डेविड वॉर्नर (भारत) - 103 चौके
- तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) - 101 चौके
इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि जोस बटलर भारत के सामने सेमीफाइनल-2 में अपनी बैटिंग के दौरान 5 रन भी बनाते हैं तो भी वो भारत-इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली को पछाड़कर सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल जोस बटलर के नाम भारत के सामने अब तक 27 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 24 पारियों में 32.20 की औसत और 143.75 की स्ट्राइक रेट से 644 रन दर्ज हैं।
गौर करें कि विराट ने टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ 21 मैचों की 21 पारियों में 38.11 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 648 रन बनाए हैं। वो मौजूदा समय में भारत-इंग्लैंड टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड की पूरी टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, बेन डेकट, जेमी ओवरनट, जोस बटलर (विकेटकीपर),जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोश टंग, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, रेहान अहमद।