Afghanistan vs England Champions Trophy 2025: इंग्लैंड के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के पास बुधवार (26 फरवरी) को अफगानिस्तान के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में बटलर ने 21 गेंदों  एक चौके औऱ एक छक्के की मदद से 23 रन की पारी खेली थी।  बता दें कि दोनों ही टीमों का यह पहला मुकाबला होगा। 

Advertisement

धोनी से आगे का मौका

बटलर अगर 4 छक्के जड़ लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़कर छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे। बटलर ने अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 376 मैच की 381 पारियों में 356 रन जड़े हैं। वहीं धोनी के नाम 538 मैच की 526 पारियों में 359 छक्के दर्ज हैं। 

बेयरस्टो ने निकल सकते हैं आगे

बटलर ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 381 पारियों में 11579 रन बनाए हैं। 3 रन बनाते ही वह इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जॉनी बेयरस्टो को पछाड़कर सातवें नंबर पर आ जाएंगे। बेयरस्टो के नाम 348 पारियों में 11581 रन दर्ज हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि अफगानिस्तान औऱ इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला बहुत अहम है। सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने रखने के लिए दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत जरूरी है। अफगानिस्तान को पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों औऱ इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।  

बता दें कि इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स बाएं पैर की उंगली की चोट के काऱण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में रेहान अहमद को शामिल किया गया है।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार