विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने सोमवार (1 नवंबर) को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के मुकाबले में श्रीलंका को 26 रनों से हरा दिया। बटलर ने पहले बल्लेबाजी में 67 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली। इसके अलावा फील्डिंग में एक बेहतरीन रनआउट किया। 

Advertisement

श्रीलंकाई पारी के दौरान 18वां ओवर करने आए क्रिस जॉर्डन और उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद 141 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से डाली, जिसे श्रीलंका के कप्तान दशुन शनाका ने विकेटकीपर बटलर के दाईं तरफ खेल दिया। 

Advertisement

बटलर ने चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए भागकर गेंद पकड़ी और सीधे स्टम्पस बिखेर दी। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि शनाका को वापस क्रीज में आने का मौका नहीं मिला। बटलर के इस कारनामे को देखर इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी दंग रह गए। 

बता दें कि इस मुकाबले में जड़े गए शतक से बटलर ने कुछ खास कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिए। वह इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा तीनों फॉर्मेट में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।   

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 19 ओवरों में 137 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। यह सुपर 12 राउंड में इंग्लैंड की लगातार चौथी जीत है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार