ऑस्ट्रेलिया ने ग्रेंज क्रिकेट क्लब, एडिनबर्ग में खेले गए तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में जोश इंग्लिस (Josh Inglis) के शतक की मदद से स्कॉटलैंड को 70 रन से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 सीरीज पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किलों में जरूर घिरी थी लेकिन एक छोर से इंग्लिश ने आक्रमण जारी रखा और तूफानी शतक जड़ दिया।

Advertisement

इंग्लिश ने 103 (49) रनों की आतिशी पारी खेली जिसमें उन्होंने 7 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 43 गेंद में अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। उनकी इस पारी के दौरान लगाए गए 7 छक्कों में से एक छक्का तो इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। ये वही छक्का था जिसको लगाते ही इंग्लिश ने अपना शतक पूरा किया। उनके इस शानदार छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो टॉस हारकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 103(49) रन जोश इंगलिस ने बनाये। कैमरून ग्रीन ने 36(29) रन की पारी खेली। जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 20 गेंद में नाबाद 20 रन बनाये। इंगलिस और स्टोइनिस ने चौथे विकेट के लिए 64(43) रन जोड़े। टिम डेविड 7 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे। ब्रैडली करी ने स्कॉटलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। एक विकेट क्रिस्टोफर सोल के खाते में गया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की पूरी टीम 16.4 ओवर में 126 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। स्कॉटलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन ब्रैंडन मैकमुलेन ने बनाये। उन्होंने 42 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जॉर्ज मुन्से ने 9 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 19 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट स्टोइनिस ने अपनी झोली में डालें। 2 विकेट ग्रीन ने हासिल किये। जेवियर बार्टलेट, आरोन हार्डी, सीन एबॉट और एडम ज़ाम्पा को एक-एक विकेट मिला। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार