13 फरवरी, (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशलन मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह जेपी ड्यूमिनी टी20 टीम की कप्तानी करेंगे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मंगलवार (13 फरवरी) को इसका एलान किया। 

Advertisement

इस सीरीज के लिए अनकैप्ड बल्लेबाज क्रिस्टियान जोनकर को टीम में मौका दिया गया है। जोनकर ने साउथ अफ्रीका के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।  वहीं पिंक वनडे में धमाल मचान वाले हेनरिक क्लासेन इस सीरीज में भी विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। 

Advertisement

वहीं टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा रहे हाशिम अमला और एडिन मार्करम को इस सीरीज में आराम दिया गया। ऐसा अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को मद्देनजर रखते हुए किया गया है। वहीं इमरान ताहिर को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है, चयनकर्ताओं ने उनकी जगह तबरेज शम्सी पर भरोसा जताया है। 

भारत- साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 18 फरवरी को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 21 फरवरी को पोर्ट एलिजाबेथ में और तीसरा टी20 24 फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। 

Advertisement

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

जेपी ड्यूमिनी (कप्तान), फरहान बेहार्डियन, जूनियर दाला, एबी डिविलियर्स, रीजा हेन्ड्रिक्स, क्रिस्टियान जोनकर, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, डेन पेटर्सन, आरोन फांगिसो, एंडिल फैलुकवायो, तबरेज शम्सी, जॉन-जॉन स्मट्स।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार