बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम एक बार फिर से अपने देश में आलोचना का शिकार हो रही है। पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल तक भी ना पहुंच पाना और उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार, पाकिस्तानी क्रिकेट पंडितों और फैंस को पच नहीं रही है और यही कारण है कि इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने भी पाकिस्तानी टीम को आड़े हाथों लिया है।

Advertisement

पाकिस्तान इस सीरीज़ में बाबर आज़म और फखर ज़मान सहित कई सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरा था। टीम मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया था लेकिन ये फैसला उल्टा साबित हो गया। इस हार के बाद अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता जताई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भीतर जवाबदेही की कमी पर सवाल उठाए।

Advertisement

अकमल ने 'गेम प्लान' शो में कहा, "भगवान के लिए, पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में सोचो। ज़रा देखो कि हम किस हद तक गिर गए हैं। नीदरलैंड्स भी यही सोच रहा होगा कि अगर उसे पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलने का मौका मिले, तो वो भी हमें हराकर टेस्ट दर्जा हासिल कर सकता है। हम लोगों ने अपने क्रिकेट का मज़ाक बना दिया है। इ लोगों को कोई परवाह ही नहीं है।" 

Also Read: LIVE Cricket Score

आगे बोलते हुए अकमल ने कहा, "तुम मैच हार गए। तुम किस तरह के प्रयोग कर रहे हो? पिच अच्छी थी। तुमने पहले गेंदबाज़ी क्यों चुनी? तुमने बल्लेबाज़ी क्यों नहीं की? वो 350 रन बना सकते थे। लिटन दास आखिर में धीमे पड़ गए, इसीलिए बांग्लादेश 290 रनों पर ही सिमट गया। ये सीरीज़ का निर्णायक मैच था। जब तुम छोटी टीमों के खिलाफ भी सीरीज़ नहीं जीत पाते, तो आगे कैसे बढ़ोगे? ICC ट्रॉफी चोरी करके लानी है क्या?"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार