आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में न्यूजीलैंड शुक्रवार (13 अक्टूबर) को अपना तीसरा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलने वाली है जिससे पहले कीवी खेमे से एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि बांग्लादेश के साथ होने वाले मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) की मैदान पर वापसी होने वाली है।

Advertisement

क्रिकबज़ की रिपोर्ट के अनुसार खुद कप्तान केन विलियमसन ने यह साफ कर दिया है कि वह अपनी टीम का आगामी मुकाबला जो कि बांग्लादेश के साथ होने वाला है उसमें हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि केन विलियमसन ने विश्व कप 2023 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि वह वार्मअप मुकाबलों के दौरान मैदान पर बल्लेबाजी करने जरूर उतरे थे।

Advertisement

विलियमसन आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से उन्होंने कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। वर्ल्ड कप से पहले यह स्टार बल्लेबाज फिट हो चुका था, लेकिन वार्मअप मैच खेलने के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उनके साथ कोई भी खतरा लेना सही नहीं समझा और उन्हें शुरुआत दो मुकाबलों में आराम देने का फैसला किया। लेकिन अब केन विलियमसन मैदान पर वापसी को तैयार दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि केन विलियमसन की गैरमौजूदगी के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम ने विश्व कप 2023 में गजब शुरुआत की है। कीवी टीम इंग्लैंड और नीदरलैंड्स को शुरुआती मुकाबलों में हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर विराजमान है। विलियमसन की गैरमौजदूगी में विकेटकीपर बैटर टॉम लैथम ने टीम का नेतृत्व किया था।

Also Read: Live Score

बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड की संभावित टीम - डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन (कप्तान), रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार